{"_id":"69e124497e68ecfcf30437e6","slug":"ak-tigers-sports-club-won-the-match-by-five-wickets-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67723-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एके टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब ने पांच विकेट से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एके टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब ने पांच विकेट से जीता मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के रोहित क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को रोहित क्रिकेट अकादमी और एके टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। 40 ओवर के इस मैच में एके टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की।
मैच की शुरुआत में एके टाइगर्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित क्रिकेट अकादमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल चौहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 124 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा कार्तिक ने भी अच्छा साथ देते हुए 73 रन बनाए। हालांकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और टीम का स्कोर 300 के पार नहीं पहुंच सका।
गेंदबाजी में एके टाइगर्स क्लब के सोमवीर ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने सात ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा रितेश विशाल और सात्विक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 284 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एके टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब की शुरुआत संतुलित रही।
टीम ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए 35.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से हेमंत ने 75 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि नमन ने 40 रन बनाए। देवांश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 रनों का योगदान दिया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
वहीं रोहित क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में रितिक ने सबसे अधिक दो विकेट लिए, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा, लेकिन अंत में एके टाइगर्स क्लब ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम कर ली।
-- -- -- -- --
सूरज कुमार
Trending Videos