{"_id":"69c140d733cccdb5540215e8","slug":"gas-shortage-is-just-a-rumour-administration-is-strict-on-black-marketing-dc-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65680-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस की किल्लत केवल अफवाह, कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन सख्त : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस की किल्लत केवल अफवाह, कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन सख्त : डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा- अनावश्यक स्टॉकिंग न करें, जिले में 43 एजेंसियां सुचारू रूप से कर रहीं सप्लाई
फरीदाबाद। जिले में घरेलू एलपीजी की किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को डीसी आयुष सिन्हा ने महज अफवाह करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में एचपीसीएल, इंडेन और भारत गैस की सभी 43 एजेंसियां पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रही हैं और आपूर्ति शृंखला निर्बाध है। प्रशासन विपणन कंपनियों के साथ मिलकर स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। 23 मार्च तक मारे गए छापे में घरेलू सिलिंडर के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के आरोप में अब तक 8 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पैनिक बुकिंग या सिलिंडर का अनावश्यक संग्रहण न करें। प्रशासन अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में ला रहा है। संवाद
Trending Videos