फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Healthy and drug-free youth are the greatest strength in building a developed India: Mandaviya

विकसित भारत के निर्माण में स्वस्थ और नशामुक्त युवा सबसे बड़ी ताकत : मांडविया

Mon, 03 Aug 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Healthy and drug-free youth are the greatest strength in building a developed India: Mandaviya
फरीदाबाद अमृता अस्पताल में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान को लेकर युवाओ को नशे से
युवाओं ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया, कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान देशभर के विभिन्न राज्यों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया। फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त युवा सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही पूरा होगा। युवाओं को नशे से दूर कर खेल, सेवा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में युवा कार्य विभाग की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने कहा कि माई भारत मंच से करीब 2.5 करोड़ युवा जुड़े हुए हैं। इन्हें नशा मुक्ति अभियान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 जून से देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त सचिव नितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि नशे की समस्या का समाधान केवल कानून से संभव नहीं है। इसके लिए परिवार, समाज, शिक्षण संस्थानों और युवाओं की साझा जिम्मेदारी जरूरी है। वहीं, अमृता अस्पताल के प्रशासनिक निदेशक स्वामी निजामृतानंद पुरी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज के भविष्य के लिए भी गंभीर चुनौती है। उन्होंने सभी वर्गों से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, सीटीएम अंकित कुमार, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, जिला युवा अधिकारी प्रियंका सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed