{"_id":"6a15a12cae85d1007a01611f","slug":"hemant-mongia-receives-the-national-award-for-best-zone-chairman-faridabad-news-c-24-1-fbd1020-89309-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हेमंत मोंगिया को मिला बेस्ट जोन चेयरमैन का राष्ट्रीय सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हेमंत मोंगिया को मिला बेस्ट जोन चेयरमैन का राष्ट्रीय सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- लखनऊ में आयोजित लायंस क्लब के वार्षिक कन्वेंशन में किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बादशाहपुर लायंस क्लब गुरुग्राम ग्रेटर के चार्टर्ड अध्यक्ष हेमंत मोंगिया को बेस्ट ज़ोन चेयरमैन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें लखनऊ के निजी होटल में आयोजित मल्टिपल डिस्ट्रिक्ट 321 के 53वें वार्षिक मल्टिपल डिस्ट्रिक्ट कन्वेंशन में प्रदान किया गया। मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन रविंद्र कुमार सागर ने उन्हें यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हेमंत मोंगिया के मार्गदर्शन में आठ लायंस क्लब कार्य कर रहे हैं, जिनमें चार गुरुग्राम, दो रेवाड़ी और दो पलवल क्षेत्र के हैं। इन क्लबों के माध्यम से स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और मानवीय सहायता से जुड़े कई कार्य किए गए हैं। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हेमंत मोंगिया को शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जा चुका है।
Trending Videos