सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students should beware of fraud in the name of admission: JC Bose University

दाखिले के नाम पर ठगी से सावधान रहें छात्र : जेसी बोस विश्वविद्यालय

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Students should beware of fraud in the name of admission: JC Bose University
विज्ञापन
- फर्जी कॉल और मैसेज के जरिए पैसे मांगने वालों से सतर्क रहने की अपील
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जेसी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वाईएमसीए) प्रशासन ने नए शैक्षणिक सत्र में दाखिले के नाम पर हो रही फर्जी कॉल और धोखाधड़ी को लेकर छात्रों और अभिभावकों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। विश्वविद्यालय के अनुसार कुछ जालसाज फोन कॉल, मैसेज, ईमेल और सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे दाखिला दिलाने का झांसा देकर पैसों की मांग कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संस्थान में किसी प्रकार का मैनेजमेंट कोटा नहीं है। सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले पूरी तरह योग्यता और निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया के आधार पर किए जाते हैं। इसके लिए जेईई, गेट स्कोर और प्रवेश परीक्षाओं के अंकों को मान्यता दी जाती है। प्रशासन ने कहा कि दाखिले के नाम पर पैसे मांगना पूरी तरह धोखाधड़ी है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे दाखिले से जुड़ी जानकारी केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.jcboseust.ac.in से ही प्राप्त करें। यदि किसी को संदिग्ध कॉल या मैसेज प्राप्त होता है तो इसकी शिकायत admissionhelp@jcboseust.ac.in या हेल्पलाइन नंबर 7428954273 पर करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed