सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Highway travel to become more expensive starting April 1st

Faridabad News: एक अप्रैल से हाईवे पर सफर होगा महंगा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Highway travel to become more expensive starting April 1st
विज्ञापन
-नए वित्तीय वर्ष में पांच प्रतिशत तक बढ़ा टोल टैक्स
Trending Videos

-निजी वाहनों का वार्षिक पास भी हुआ 75 रुपये महंगा
-ट्रांसपोर्ट दरें बढ़ने से उपभोक्ता वस्तुओं पर बढ़ेगी महंगाई
संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही हाईवे पर सफर करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से देशभर के नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

इसके साथ ही सरकार ने निजी वाहन चालकों के लिए उपलब्ध 3000 रुपये का वार्षिक पास, जिसमें 200 ट्रिप होती है उसमें भी नए वित्त वर्ष से 75 रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले के लागू होते ही रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, निजी वाहन चालकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को अधिक भुगतान करना होगा। सरकार की ओर से हर साल नए वित्त वर्ष के साथ टोल दरों की समीक्षा की जाती है, जिसके तहत इस बार भी शुल्क में वृद्धि की गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह बढ़ोतरी सड़क रखरखाव, मरम्मत और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टोल टैक्स बढ़ने का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना कामकाज या व्यापार के सिलसिले में नेशनल हाईवे का उपयोग करते हैं। खासकर छोटे व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े लोगों की लागत में वृद्धि होने की संभावना है। टोल टैक्स की बढोत्तरी का असर आम जनता पर भी पड़ सकता है।



करमन टोल प्लाजा पर नई टोल टैक्स रेट लिस्ट कुछ इस प्रकार--

31 मार्च 2026 तक का रेट--

वाहन की श्रेणी एकल यात्रा | वापसी यात्रा | मासिक पास

---------------------------------------------------------------

1 कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन 95 145 3200

2 हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन 155 235 5170

3 बस या ट्रक (2 एक्सल) 325 485 10830

4 भारी निर्माण मशीनरी (HCM) 510 765 16985

5 ओवरसाइज वाहन (7 या अधिक एक्सल) 620 930 20680

6 स्थानीय कार मासिक पास | - | - 350

------------------------------------



1 अप्रैल 2026 से रेट--



वाहन की श्रेणी एकल यात्रा | वापसी यात्रा | मासिक पास

----------------------------------------------------------------

1 कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन 100 150 3280

2 हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन 160 240 5300

3 बस या ट्रक (2 एक्सल) 335 500 11110

4 भारी निर्माण मशीनरी (एचसीएम) 525 785 17420

5 ओवरसाइज वाहन (7 या अधिक एक्सल) 635 955 212025

6 स्थानीय कार मासिक पास - - 360
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article