फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Husband arrested for wife's murder; sent to four-day police remand.

Faridabad News: विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Sat, 11 Jul 2026 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for wife's murder; sent to four-day police remand.
दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष के अन्य नामजद आरोपियों से भी पूछताछ जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में विवाहिता लक्ष्मी उर्फ चांदनी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति संजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को साहूपुरा रोड से पकड़कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस रिमांड के दौरान उससे वारदात के संबंध में गहन पूछताछ करेगी। मामले में नामजद ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ जारी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि करीब 15 वर्ष पहले संजय की शादी गांव जवां निवासी लक्ष्मी उर्फ चांदनी से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। मृतका के पिता वीरेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि घटना वाले दिन उनकी बेटी ने अपनी बहन को फोन कर ससुराल में झगड़ा होने और जान का खतरा होने की बात कही थी। इसके कुछ घंटे बाद एक अनजान नंबर से सूचना मिली कि उसने फांसी लगा ली है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की तैयारी कर रही थी। परिजनों ने समय पर सूचना नहीं देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि 8 जुलाई को आरोपी संजय ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कथित रूप से लक्ष्मी उर्फ चांदनी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास, ससुर, देवर, ननद, नंदोई समेत अन्य के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 9 जुलाई को डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या के कारणों, घटनाक्रम और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed