सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Improve the image of police by taking action against crime and criminals: ADGP

अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की छवि को बेहतर बनाएं : एडीजीपी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Improve the image of police by taking action against crime and criminals: ADGP
विज्ञापन
अपराध समीक्षा गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश
Trending Videos


पुलिस आयुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त सहित सभी थाना प्रबंधक रहे मौजूद

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई कर जनता के बीच पुलिस की छवि को और बेहतर करना ही हर पुलिसकर्मी का उद्देश्य होना चाहिये। शुक्रवार को फरीदाबाद में अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार हरदीप सिंह दून ने सभी पुलिसकर्मियों को ये निर्देश दिए।
गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल उषा, पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर सिंह सहित सभी सहायक पुलिस आयुक्त व सभी थाना प्रबंधक मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल ने विभिन्न बिंदुओं जैसे सीसीटीवी कैमरे, तुलनात्मक अपराध, नए आपराधिक कानून, नशा मुक्ति अभियान, ट्रैफिक ब्लैक स्पॉट, अधिक अपराध घटित क्षेत्र व अपराधियों के रिकॉर्ड को लेकर रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी के दौरान सभी बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार हरदीप सिंह दून ने मौजूद सभी अधिकारियों से विचार विमर्श किया। उन्होंने निर्देश दिये कि थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाकर जिले में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। सीसीटीवी कैमरा की अपराधियों को पकड़ने व अपराध पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके अलावा तुलनात्मक अपराध के संबंध में अपराध को नियंत्रित करने के लिए हॉट स्पॉट चिह्नित करें।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि केवल हॉट स्पॉट चिन्हित करने की औपचारिकता न करके भविष्य में उन बिंदुओं को अपराध मुक्त बनाना भी सुनिश्चित किया जाए। जेल से जमानत पर रिहा होने वाले अपराधियों की सूची सांझा करके उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने बारे व नए आपराधिक कानून के बारे में सभी अनुसंधान अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रशिक्षित किया जाए।
नशा एक बहुत बुरी लत है, यह आर्थिक एवं शारीरिक नुकसान पहुंचाता है। जिस घर में कोई नशा करता है वह घर तथा सभी सदस्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः सभी थाना प्रबंधक अपने क्षेत्र में अवैध नशा में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई कर अवैध नशा पर अंकुश लगाए। सभी प्रबंधक थाना इलाका में वाहन दुर्घटनाओं पर नियंत्रण का उपाय करें। सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक उद्घोषित अपराधी / बेल जंपर की गिरफ्तारी करने के लिए निर्देश दिए गए और आमजन के साथ अच्छा व्यवहार करने बारे कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed