सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Instructions for action against drivers driving in the wrong direction

Faridabad News: गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Instructions for action against drivers driving in the wrong direction
विज्ञापन
फरीदाबाद। उपायुक्त आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय सभागार में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान, डेथ ऑडिट, रोड सेफ्टी ऑडिट और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुधारात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने चालान की प्रक्रिया तेज करने और ऐसे वाहनों को जब्त करने के आदेश दिए, ताकि एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा से कोई समझौता न हो। वहीं गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर मार्किंग और पर्याप्त लाइटिंग सुनिश्चित करने को कहा, जिससे रात्रि में भी सुरक्षित आवागमन बना रहे। डीसी ने एफएमडीए अधिकारियों को निर्देश दिया कि नहर पार क्षेत्र में सभी लंबित पैचवर्क 10 से 15 दिनों के भीतर पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही बीके अस्पताल के सामने अवैध रूप से खड़े वाहनों और ऑटो को हटाने, चालान करने और आवश्यकता पड़ने पर जब्त करने के आदेश दिए। बैठक में एनएचएआई, एफएमडीए, एचएसआईडीसी, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और एचएसवीपी को अपने-अपने क्षेत्रों की रोड सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed