{"_id":"69f7890993103cbd880d4d68","slug":"instructions-for-strict-action-against-putting-posters-and-banners-on-the-walls-of-the-highway-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69081-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हाईवे की दीवारों पर पोस्टर-बैनर लगाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हाईवे की दीवारों पर पोस्टर-बैनर लगाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की पेंटिंग मुहिम पर असर डालने वालों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की सुंदरता को बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। नेशनल हाईवे और फ्लाईओवर की दीवारों पर पोस्टर, बैनर या अन्य प्रचार सामग्री चिपकाने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई तय मानी जा रही है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर की दीवारों को आकर्षक बनाने के लिए विशेष पेंटिंग बनाई जा रही हैं। इन पेंटिंग्स में प्राचीन भारतीय कला, सांस्कृतिक झलकियां और भारतीय सेना से जुड़े प्रेरणादायक चित्र शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन प्रयासों का मकसद शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक स्वरूप देना है, लेकिन कुछ लोग दीवारों पर पोस्टर और बैनर लगाकर इन कलाकृतियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे न केवल शहर की छवि खराब होती है बल्कि सरकारी संसाधनों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ता है।
निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों, विशेषकर हाईवे और फ्लाईओवर की दीवारों पर प्रचार सामग्री चिपकाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नगर निगम अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना और अन्य कानूनी प्रावधान शामिल हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि फरीदाबाद को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएं और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग करें।
Trending Videos