{"_id":"69bd996b11dcebb8ff0496f7","slug":"jam-at-barkali-chowk-which-connects-three-states-has-become-a-problem-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110696-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन राज्यों को जोड़ने वाले बड़कली चौक पर जाम बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन राज्यों को जोड़ने वाले बड़कली चौक पर जाम बना मुसीबत
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेतरतीब खड़े होने वाले ऑटो से बढ़ी समस्या, एंबुलेंस तक फंस रहीं, हादसों का खतरा बढ़ा
-ऑटो स्टैंड बनाने की मांग तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले की ट्रैफिक व्यवस्था की हकीकत इन दिनों बड़कली चौक पर साफ नजर आ रही है, जहां ऑटो स्टैंड के अभाव ने पूरे चौराहे को जाम का हॉट स्पॉट बना दिया है। चारों ओर बेतरतीब खड़े ऑटो और लगातार बढ़ती वाहनों की भीड़ के बीच हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि बृहस्पतिवार को एक एम्बुलेंस तक जाम में फंस गई और चालक को रास्ता दिलाने के लिए गुहार लगानी पड़ी। हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला यह अहम चौक अब अव्यवस्था और हादसों के खतरे का केंद्र बनता जा रहा है।
- अव्यवस्था ने बिगाड़ी ट्रैफिक की तस्वीर :
बड़कली चौक पर ऑटो चालकों द्वारा मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। चौराहे के चारों ओर खड़े ऑटो न केवल जाम का कारण बनते हैं, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए खतरा भी पैदा करते हैं। हर रोज हजारों वाहनों की आवाजाही के चलते स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।
- एम्बुलेंस फंसने से उजागर हुई हकीकत :
गुरुवार को जाम के बीच फंसी एम्बुलेंस ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी। चालक लगातार हॉर्न बजाकर और लोगों से अपील कर रास्ता बनाने की कोशिश करता रहा, लेकिन अव्यवस्था के कारण उसे काफी देर तक जाम में ही खड़ा रहना पड़ा। ऐसी स्थिति में मरीज की जान को खतरा होना स्वाभाविक है।
- तीन राज्यों का कनेक्शन, फिर भी बदहाल प्रबंधन :
बड़कली चौक हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला अहम मार्ग है। जिले के बीच स्थित होने के कारण यहां हर समय भीड़ रहती है, लेकिन ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ठोस इंतजाम नहीं हैं। यह लापरवाही भविष्य में बड़े हादसों को न्योता दे सकती है।
- प्रशासनिक कार्रवाई बनी औपचारिकता :
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन केवल औपचारिक कार्रवाई करता है। कभी-कभार ऑटो हटवाने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। स्थायी समाधान के अभाव में समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
- ऑटो स्टैंड की मांग हुई तेज :
क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों और सामाजिक संगठनों ने बड़कली चौक पर अलग से ऑटो स्टैंड बनाने की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि यदि ऑटो के लिए निर्धारित स्थान तय कर दिया जाए तो जाम और हादसों की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है।
-- -- -- -- -- -
समय-समय पर अव्यवस्थित जगहों पर खड़े होने वाले ऑटो संचालकों पर कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा जाम की समस्या ना बने इसके लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई हुई है। एम्बुलेंस फंसने की जानकारी नहीं है।
सचिन कुमार, थाना प्रभारी, नगीना
Trending Videos