{"_id":"69bc531a68adc3d89e022a37","slug":"kabu-after-two-accused-encounter-over-liquor-contract-and-firing-at-property-dealers-office-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65358-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शराब ठेके व प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में दो आरोपी मुठभेड़ के बाद काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शराब ठेके व प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में दो आरोपी मुठभेड़ के बाद काबू
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा ऊंचागांव की टीम ने बुधवार रात आईएमटी इलाके में की कार्रवाई
14 मार्च को आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शराब ठेके व एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर गोली चलाकर रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मच्छगर गांव का अनिल उर्फ खान व चंदावली गांव का मनीष शामिल है। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने बुधवार देर रात आईएमटी इलाके में मुठभेड़ के बाद इन्हें काबू किया।
एसीपी क्राइम टू वरुण कुमार दहिया ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि 14 मार्च की रात को आरोपियों ने सेक्टर-68 चंदावली आईएमटी रेड लाइट पर स्थित शराब ठेके पर फायरिंग कर 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी मांगी थी। इसके कुछ देर बाद ही इन्होंने गांव मच्छर स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग कर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। मामले में ठेका संचालक व कार्यालय के मालिक की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के लिए अपराध शाखा ऊंचा गांव, सेक्टर 65 व सेक्टर 85 की तीन टीमों को लगाया गया।
बुधवार 18 मार्च की रात को अपराध शाखा ऊंचागांव की टीम को सूचना मिली कि रंगदारी मांगने व गोली चलाने वाले आरोपी सोतई नहर पुल रोड से आईएमटी होते हुए गांव मच्छगर की तरफ जाने वाले हैं। टीम ने आईएमटी क्षेत्र में निर्माणाधीन इंडियन ऑयल भवन के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान बाइक पर आ रहे आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। आरोपी मनीष को काबू कर लिया गया जबकि दूसरे आरोपी अनिल ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर 3 गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनिल के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस टीम ने मौके से 1 देसी पिस्टल व 2 जिंदा राउंड, 3 खाली खोल व बाइक बरामद की है। मुठभेड़ को लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं एफआईआर
आरोपी अनिल के खिलाफ पहले भी लूट, डकैती, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट की 12 एफआईआर दर्ज हैं। इसको जुलाई 2025 में थाना सदर बल्लभगढ़ के एक हत्या के प्रयास के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब 2 महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था। वहीं मनीष 12वीं कक्षा का छात्र है।
-- -- -
घटना के बाद विनोद भाटी ने पुलिस ने मांगी सुरक्षा
प्रॉपर्टी डीलर व भाजपा नेता के कार्यालय पर फायरिंग और फिरौती मांगने के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने मात्र 3 दिन में दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी को लेकर भाजपा नेता विनोद भाटी ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया है और पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है। विनोद भाटी ने कहा कि इस वारदात के बाद उनको व उनके परिवार को जान का खतरा है।
Trending Videos