सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Krishna and Udit's innings overshadowed Daksh's century.

Faridabad News: दक्ष के शतक पर भारी पड़ी कृष्णा और उदित की पारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Krishna and Udit's innings overshadowed Daksh's century.
विज्ञापन
-एकेपी अकादमी ने जगमुख अकादमी को 8 विकेट से हराया
Trending Videos


संवनाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को एकेपी अकादमी ने जगमुख अकादमी को आठ विकेट से हराया। 40 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई जगमुख की टीम 33.3 ओवर में 224 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से दक्ष ने 114 रन बनाए। एकेपी के लिए अहम ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वैभव और जसमीत ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकेपी ने कृष्णा और उदित की शानदार बल्लेबाजी से 23.2 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कृष्णा सिंह ने 72 गेंदों पर 109 रन बनाए। उदित ने 77 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 187 रन की साझेदारी की। जगमुख के लिए ध्रुव और मोक्ष ने एक-एक विकेट लिया। कृष्णा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed