{"_id":"6a6e266a6d2eca7ebb074121","slug":"laborer-commits-suicide-by-hanging-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76403-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट-भट्ठे के मुंशी पर प्राथमिकी दर्ज
पत्नी का आरोप- मजदूरी मांगने पर मिलती थी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले 35 वर्षीय मजदूर ने दिहाड़ी को लेकर चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी की शिकायत पर भूपानी थाना पुलिस ने एक अगस्त की शाम भट्ठे के मुंशी धर्मेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति श्रावण पिछले कई दिनों से अपनी बकाया दिहाड़ी मांग रहे थे लेकिन उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा था। आरोप है कि शुक्रवार रात इसी बात को लेकर श्रावण और भट्ठे के मुंशी धर्मेंद्र के बीच फिर विवाद हुआ। इस दौरान मुंशी ने कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के अनुसार, घटना से पहले श्रावण ने अपनी बहन और कुछ पड़ोसियों से कहा था कि यदि उसकी दिहाड़ी नहीं मिली तो वह जान दे देगा। देर रात उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। वहीं, आरोपी पक्ष का कहना है कि श्रावण से जितने दिन काम कराया गया था, उसका पूरा हिसाब कर भुगतान कर दिया गया था और लगाए गए आरोप गलत हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि भूपानी थाना ने शिकायत पर मुंशी धर्मेंद्र के खिलाफ एक अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।