{"_id":"69bd9d46595876f92b032315","slug":"long-traffic-jam-on-mohana-road-trapped-in-nale-near-dayalpur-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65427-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दयालपुर के पास नाले में फंसा ट्रक, मोहना रोड पर लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दयालपुर के पास नाले में फंसा ट्रक, मोहना रोड पर लगा लंबा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना रोड पर दयालपुर के पास बृहस्पतिवार देर रात एक ट्रक के फंस जाने से लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ की ओर जा रहे एक ट्रक के चालक ने गाड़ी को बचाने के प्रयास में अचानक ट्रक सड़क किनारे नाले की तरफ मोड़ दिया। बारिश के चलते ट्रक का टायर नाले में धंस गया।
ट्रक के फंसते ही पूरी सड़क बाधित हो गई और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देर रात होने के बावजूद जाम कई किलोमीटर तक फैल गया, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई।
मौके पर मौजूद राहगीर सोनपाल ने बताया कि ट्रक अचानक सड़क से नीचे उतर गया और नाले में धंसने के कारण पूरी तरह फंस गया। इसके चलते रास्ता पूरी तरह बंद हो गया और यातायात ठप हो गया। कई घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सड़क किनारों को मजबूत किया जाए और बारिश के मौसम में विशेष व्यवस्था की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। वहीं, ट्रक को निकालने के लिए बाद में प्रयास शुरू किए गए, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल हो सका।
Trending Videos