सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Magpie area is facing the problem of traffic jam.

Faridabad News: ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहा मैगपाई इलाका

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Magpie area is facing the problem of traffic jam.
विज्ञापन
कुछ मिनटों की दूरी तय करने में घंटों का समय लगता है
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर का मैगपाई इलाका इन दिनों ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहा है। यहां सुबह और शाम के समय हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं । कुछ मिनटों की दूरी तय करने में घंटों का समय लगता है, जिससे समय की बर्बादी होती है। इस मार्ग पर दो कॉलेज है। इसका सबसे ज्यादा असर छात्रों और दफ्तर जाने वाले लोगों पर पड़ रहा है।

इस समस्या कि असल दिक्कत सड़क किनारे खड़े ऑटो हैं। ऑटो चालक सवारी के इंतजार में अपने वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है। इस वजह से कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। वहीं कई लोग अपनी गाड़ियां भी कभी-कभी सड़क किनारे लगा देते हैं। इस कारण थोड़ी ही देर में पूरा इलाका जाम की चपेट में आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा प्रिया ने बताया कि सुबह का समय उनके लिए सबसे ज्यादा मुश्किल भरा होता है। जाम की वजह से वे अक्सर कॉलेज के लिए लेट हो जाती हैं, जिससे उनकी क्लास और अटेंडेंस दोनों प्रभावित होती हैं। राहगीर पूजा ने बताया कि यहां ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। ऑटो चालक रोजाना ऐसे ही घंटों तक अपने वाहन खड़े कर देते है, जिससे की यहां जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed