सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Maharas Held at the Punjabi Barat Ghar on the Occasion of Ram Janmotsav

Faridabad News: राम जन्मोत्सव पर पंजाबी बारात घर में हुआ महारास

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Maharas Held at the Punjabi Barat Ghar on the Occasion of Ram Janmotsav
विज्ञापन
-मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से किया भाव विभोर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। शहर के पंजाबी बारात घर में शनिवार शाम राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य महारास लीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का उल्लासपूर्वक आनंद लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा गौ सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन भानी राम मंगला रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया। अपने संबोधन में भानी राम मंगला ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महारास लीला के दौरान कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण और गोपियों की लीलाओं का सजीव मंचन किया। भक्ति संगीत और संवादों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कलाकारों की अदाकारी, आकर्षक वेशभूषा और मंच सज्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आए और पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ व ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा। रामनवमी मेला कमेटी के प्रधान अमित कुमार ने बताया कि राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हर वर्ष इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोगों में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed