{"_id":"6a0cbd00f6db5267d30aa86c","slug":"marathon-for-girl-students-in-the-district-on-may-24-faridabad-news-c-24-1-pal1005-124256-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में 24 मई को छात्राओं की मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में 24 मई को छात्राओं की मैराथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पलवल।
जिले में बालिकाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से 24 मई को छात्राओं की मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से एनजीओ वी. सत्या फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित यह मैराथन सुबह 6:30 बजे सेक्टर-दो स्थित सामुदायिक भवन से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पर समाप्त होगी।
एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मैराथन में 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राएं भाग लेंगी। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना है। मैराथन के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को भी मजबूत किया जाएगा। विजेता छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन ने युवाओं और सामाजिक संगठनों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos