{"_id":"6a0cbc3e2d90a580620619fa","slug":"woman-beaten-for-dowry-four-month-pregnancy-aborted-faridabad-news-c-24-1-pal1006-124247-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दहेज के लिए महिला से मारपीट, चार माह का गर्भ गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दहेज के लिए महिला से मारपीट, चार माह का गर्भ गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हथीन थाना पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने और चोटों के कारण उसका चार माह का गर्भ गिरने का मामला सामने आया है। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार जिला नूंह के राहुका गांव निवासी साबरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2019 को पलवल जिले के मलोखड़ा गांव निवासी सैकुल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इसके साथ ही पीड़िता के साथ मारपीट करते थे। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर वह दोबारा ससुराल में रहने लगी।
पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 में उसने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद 2022 में दूसरी बेटी का जन्म मायके में हुआ, जिसकी 10 माह बाद मौत हो गई। वर्ष 2025 में उसने बेटे को जन्म दिया। वर्तमान में उसकी एक बेटी और एक बेटा है। शिकायत के अनुसार हाल ही में वह चार माह की गर्भवती थी। आरोप है कि 12 मई 2026 को पति सैकुल, सास आसिनी, ससुर युसूफ, जेठ मुफीद, मम्मल और जेठानी सहरूना ने उसके साथ डंडों, थप्पड़ों और मुक्कों से मारपीट की। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। 14 मई को मायके पक्ष के लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 16 मई को गुरुग्राम ले जाते समय चोटों के कारण उसका गर्भ गिर गया। फिलहाल पीड़िता का उपचार नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos