सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Second accused arrested in murderous attack on youth

Faridabad News: युवक पर जानलेवा हमला में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested in murderous attack on youth
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दूसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान गांव कुशक निवासी विष्णु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।



उप पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव लोहागढ़ निवासी प्रदीप ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 अप्रैल की रात उसका बेटा तनिश अपने दोस्त अमित के साथ बाइक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की रैली में रसूलपुर गया था। रात करीब आठ बजे जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी छह-सात बाइकों पर सवार 18 से 20 युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मीसा नाले के पास आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। अमित मौके से भाग निकला, जबकि आरोपियों ने तनिश पर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदीप की शिकायत पर थाना चांदहट पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामले में पहले आरोपी विनेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed