{"_id":"6a16ef486775685e4b006938","slug":"massive-fire-in-textile-factory-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70958-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कपड़ा कारखाने में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कपड़ा कारखाने में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोई हताहत नहीं, एक कार आग की चपेट में आकर पूरी तरह जली
चार घंटे में आग पर पाया काबू,
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में इस्माइलपुर और बसंतपुर के बीच पुस्ता रोड के पास स्थित एक कपड़ों के कारखाने में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कारखाने का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। इस दौरान एक कार भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ. हालांकि कारखाने मालिक के अनुसार कारखाने में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस और दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नवीन नगर चौकी इंचार्ज राकेश ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के घरों तक उसकी गर्मी महसूस की जा रही थी। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया।
मालिक ने शरारती तत्वों पर जताया संदेह, पुलिस ने कहा- अभी जांच जारी
कारखाने के पास स्थित पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से हटाया गया, लेकिन एक कार आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। कारखाने के मालिक देवेंद्र अवाना ने बताया कि फैक्टरी में कपड़ों के थान रखे जाते थे, जिन्हें विभिन्न कंपनियों में सप्लाई किया जाता था। उन्होंने आशंका जताई कि आग शॉर्ट सर्किट से नहीं बल्कि किसी शरारती तत्व द्वारा लगाई गई हो सकती है। वहीं, पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Trending Videos