सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for cheating by threatening to make obscene video viral

Faridabad News: हापुड़ के ध्यानार्थ अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगने वाले दो गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating by threatening to make obscene video viral
विज्ञापन
कैमरे वाले चश्मे से की महिला की रिकॉर्डिंग, इंस्टाग्राम पर स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो देखकर अपनाया तरीका
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ब्लैकमेल कर 10 हजार रुपये ठगने वाले आरोपियों की पहचान प्रभात कुमार और अभिषेक राणा निवासी कमरूद्दीन नगर समाना, हापुड़ के रूप में हुई है। मंगलवार को हापुड़ से गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार फरीदाबाद निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि 22 जनवरी को उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने महिला को कुछ फोटो भेजकर बदनाम करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण महिला ने आरोपियों द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर दस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के सैलून पर ग्राहक बनकर पहुंचे थे आरोपी

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम पर एक स्टिंग ऑपरेशन वीडियो देखकर प्रभावित हुए थे। इसके बाद उन्होंने कैमरे वाला चश्मा खरीदा और वारदात को अंजाम देना शुरू किया। आरोपी महिला के सैलून पर ग्राहक बनकर पहुंचे और बातचीत के दौरान चश्मे में लगे कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। साथ ही महिला का मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया। बाद में रिकॉर्डिंग भेजकर महिला को धमकाया गया और रुपये मांगे गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी जून 2025 में बुलंदशहर के इसी तरह के मामले में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed