{"_id":"69f355d06db63cff4d030a30","slug":"misleading-material-was-spread-by-creating-a-fake-account-of-the-mla-complaint-faridabad-news-c-24-1-pal1006-123785-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विधायक का फर्जी अकाउंट बनाकर भ्रामक सामग्री फैलाई, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विधायक का फर्जी अकाउंट बनाकर भ्रामक सामग्री फैलाई, शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी के नाम से सोशल मीडिया फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर भ्रामक सामग्री फैलाने वाले पर केस दर्ज किया गया है। विधायक के राजनीतिक सचिव अकरम खान ने हथीन थाना में इसकी शिकायत दी थी। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
अकरम खान ने शिकायत में कहा है कि विधायक के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इसके जरिए भ्रामक और आपत्तिजनक फोटो, वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। सार्वजनिक जनप्रतिनिधि की पहचान का दुरुपयोग कर झूठी जानकारी प्रसारित की जा रही है। फर्जी अकाउंट चलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही संबंधित अकाउंट को अविलंब बंद कराने को भी कहा है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया शिकायत मिली है। साइबर क्राइम यूनिट की सहायता लेकर नियम अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos