{"_id":"6a81f06b65f2a9abd901fb61","slug":"motor-mechanic-jumps-into-agra-canal-from-kheri-pul-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77553-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खेड़ी पुल से आगरा नहर में कूदा मोटर मैकेनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खेड़ी पुल से आगरा नहर में कूदा मोटर मैकेनिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाश में जुटी एसडीआरएफ, परिजनों से जानकारी जुटा रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी पुल से शनिवार शाम एक व्यक्ति ने आगरा नहर में छलांग लगा दी। व्यक्ति की पहचान भारत कॉलोनी निवासी नरेश के रूप में हुई है। वह सेक्टर-15 की मार्केट में मोटर मैकेनिक का काम करता था।
उसके नहर में छलांग लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम नहर में तलाश कर रही है। नरेश की पत्नी रचना ने बताया कि वह पति और दो बच्चों के साथ भारत कॉलोनी में रहती हैं। शनिवार शाम नरेश काम से घर लौटे थे। घर आने के बाद उन्होंने खाना नहीं खाया और बेटे के साथ सोने के लिए चले गए। कुछ देर बाद अचानक घर से बाहर निकले। रचना के अनुसार कुछ देर बाद नरेश ने फोन कर बताया कि वह खेड़ी पुल स्थित आगरा नहर के पास हैं और नहर में कूदने जा रहे हैं। यह सुनकर रचना घबरा गईं और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो से खेड़ी पुल पहुंचीं। परिजनों के पहुंचने पर नरेश ने उन्हें सामने से आते देखा और नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण नरेश की तलाशी में परेशानी हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि नरेश ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटा रही है।