{"_id":"6a0618674b36862ac9081c74","slug":"municipal-and-fire-employees-strike-postponed-till-june-30-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69978-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पालिका व फायर कर्मचारियों की हड़ताल 30 जून तक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पालिका व फायर कर्मचारियों की हड़ताल 30 जून तक स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मांगें लागू नहीं हुईं तो एक जुलाई से फिर से आंदोलन करने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रदेशभर में सफाई व्यवस्था और दमकल सेवाओं को प्रभावित कर रही नगर पालिका व फायर कर्मचारियों की हड़ताल फिलहाल 30 जून तक स्थगित कर दी गई है। सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई लंबी वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक मांगों को लागू नहीं किया गया तो 1 जुलाई से दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
नगर निगम मुख्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि जनहित और प्रदेश में बिगड़ती सफाई व्यवस्था को देखते हुए हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 30 जून तक सहमत मांगों को लागू करने का आश्वासन दिया है।
डेढ़ महीने से प्रभावित थी सफाई और दमकल सेवाएं
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 1 मई से जबकि फायर कर्मचारियों की हड़ताल 8 अप्रैल से जारी थी। हड़ताल के कारण कई शहरों में कूड़े के ढेर लग गए थे और दमकल सेवाएं भी प्रभावित हो रही थीं। फरीदाबाद समेत कई शहरों में लोगों को सफाई व्यवस्था बिगड़ने से परेशानी उठानी पड़ी।
चंडीगढ़ में छह घंटे चली बैठक
13 मई को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में शहरी स्थानीय निकाय एवं डिजास्टर मैनेजमेंट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में सरकार और नगरपालिका कर्मचारी संघ के बीच करीब छह घंटे तक दो दौर की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वित्तीय सचिव अरुण कुमार गुप्ता और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
13 हजार कर्मचारियों को नियमित करने का रास्ता साफ
बैठक में प्रदेश के पालिका, परिषद और नगर निगमों में कार्यरत करीब 13 हजार रोल पर लगे कर्मचारियों को भर्ती नियमों और अधिकतम आयु सीमा में छूट देकर नियमित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा 4848 नए पद स्वीकृत किए जाएंगे, जिनमें 926 पद सेनिटेशन स्टाफ के लिए आरक्षित होंगे। गुरुग्राम समेत विभिन्न शहरों से हटाए गए करीब पांच हजार कर्मचारियों को भी वापस ड्यूटी पर लेने का निर्णय लिया गया है।
सफाई कर्मचारियों को जोखिम भत्ता और मेडिकल सुविधा
सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के लिए स्वाभाविक मृत्यु पर 10 लाख और दुर्घटना में मौत पर 20 लाख रुपये की सहायता तथा परिवार के सदस्य को नौकरी देने पर भी सहमति जताई है। सीवरमैन और फायरमैन को 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता देने, साल में तीन बार हेल्थ चेकअप कराने और पढ़े-लिखे सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर देने का आश्वासन भी दिया गया है।
दमकल कर्मियों के परिवारों को सहायता मिलेगी
फायर कर्मचारियों की मांगों पर भी महत्वपूर्ण सहमति बनी है। फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले दमकल कर्मियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही 1181 पे-रोल फायर कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करने, 25,500 रुपये का पे-स्केल, डीए और अन्य भत्ते देने पर भी सहमति बनी है।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने 30 जून तक फैसलों को लागू नहीं किया तो प्रदेशभर के पालिका और फायर कर्मचारी फिर से आंदोलन शुरू करेंगे। सभा में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos