सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Neither the link nor the OTP arrived, thousands of rupees were deducted from the account.

Faridabad News: लिंक आया न ओटीपी, खाते से कट गए हजारों रुपये

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Neither the link nor the OTP arrived, thousands of rupees were deducted from the account.
विज्ञापन
साइबर ठगों ने 4 लोगों से ठग लिए 4.22 लाख रुपये
Trending Videos

अलग-अलग बहाने बनाकर की गई ठगी
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ व सेंट्रल में एफआईआर दर्ज की गई

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 4 लोगों से 4.22 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में एक युवती भी शामिल है। ठगों ने घर बैठे कमाई करने, आश्रम की ऑनलाइन बुकिंग, प्रीपेड टास्क में निवेश के बहाने ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ व सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-8 के रहने वाले योगेश कुमार ने दी है। इनका आरोप है कि कुछ दिन पहले इनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन 14500 रुपये कट गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि इनके पास न तो कोई ओटीपी और न ही कोई लिंक आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ इलाके के रहने वाले राकेश कुमार ने दी है। इनका आरोप है कि कुछ दिन पहले इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैसेज आया। इसमें घर बैठे रुपये कमाने के बारे में एक लिंक था। शिकायतकर्ता ने अपना मोबाइल नंबर लिंक पर रजिस्टर किया। फिर इन्हें कहा गया कि टिकट बुक करना होगा और इस पर कमिशन मिलेगा। बाद में आरोपियों ने निवेश कराया लेकिन रिफंड नहीं दिया। कुल 29012 शिकायतकर्ता से ठग लिए गए।
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-85 के रहने वाले रितेश कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 21 फरवरी को ऑनलाइन वानप्रस्थ आश्रम की साइट देखी और वहां मिले नंबर पर बुकिंग के लिए कॉल की। शिकायतकर्ता से बुकिंग के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 171949 रुपये ठग लिए गए।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत 22 साल की युवती ने दी है। युवती के अनुसार 15 फरवरी को उनके पास एक मैसेज आया जिसमें टास्क पूरे कर घर बैठे कमाई का झांसा दिया। युवती को टेलीग्राम पर छोड़कर 15 व 16 फरवरी के दौरान प्रीपेड टास्क में निवेश के बहाने 207200 रुपये निवेश करा लिए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed