फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   On the foundation day, the bank distributed notebooks and pencils to school students.

Faridabad News: स्थापना दिवस पर बैंक ने स्कूली छात्रों को बांटीं कॉपी-पेंसिल

Mon, 20 Jul 2026 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
On the foundation day, the bank distributed notebooks and pencils to school students.
फरीदाबाद। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय ऐतमादपुर में सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा सेक्टर-31 शाखा की ओर से स्कूल के बालवाटिका, कक्षा एक और दो के करीब 200 बच्चों को थ्री-इन-वन कॉपी और पेंसिल सेट वितरित किए गए। स्कूल के मुख्य अध्यापक चतर सिंह ने बताया कि बैंक स्टाफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे गरीब परिवारों से आते हैं। ऐसे में बैंक कर्मचारियों का बच्चों के बीच आकर स्थापना दिवस मनाना और उनकी मदद करना नर सेवा नारायण सेवा के समान है। इस अवसर पर बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक सुभाष रंगा, यशवीर और राहुल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षक ज्ञान प्रकाश, रिम्पी, राखी आंतिल, बीना, वर्षा, स्नेह लता तथा मिड-डे-मील वर्कर गंगोत्री, प्रेम, गीता और निधि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed