{"_id":"6a5fba5569a394d3820abed8","slug":"power-outages-increased-after-the-rain-people-are-also-grappling-with-a-drinking-water-crisis-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75484-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के बाद बढ़ी बिजली कटौती, पेयजल संकट से भी जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के बाद बढ़ी बिजली कटौती, पेयजल संकट से भी जूझ रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पल्ला, बल्लभगढ़, बड़खल, आदर्श कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, भारत कॉलोनी, खेड़ी, नहर पार, पाली और गाजीपुर समेत कई इलाकों में पिछले कई दिनों से घंटों बिजली गुल रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी के साथ-साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।
पल्ला निवासी राहुल और बिनीता का कहना है कि बारिश शुरू होते ही कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो जाती है। कई बार घंटों तक बिजली नहीं आने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे देते हैं। बिजली कटौती के कारण पानी की मोटरें नहीं चल पा रहीं, जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
खेड़ी पुल निवासी रामनरेश और ब्रिजेश का कहना है कि हर बारिश के दौरान यही स्थिति बन जाती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और फॉल्ट की समस्या दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। लोगों ने बिजली निगम से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों की समय पर जांच कराई जाए और तकनीकी खामियों को दूर किया जाए।