{"_id":"6a5fbb27003c5cfb010c167b","slug":"fire-at-a-camera-shop-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75492-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कैमरे की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कैमरे की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। सेक्टर-81 स्थित कैमरे की दुकान में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दुकान से पहले तेज धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
दुकान से धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग दुकान की पहली मंजिल पर लगी थी। हादसे के दौरान बिल्डिंग से शीशे टूटने की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सभी लोग सुरक्षित हैं। आग बुझने के बाद दुकान में रखे कैमरे और अन्य सामान काफी मात्रा में जल गया। दमकल विभाग और पुलिस की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। संवाद