{"_id":"6a5fbbf33d785b4ce90f3b8a","slug":"induction-program-for-the-20th-mba-batch-held-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75482-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एमबीए के 20वें बैच का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एमबीए के 20वें बैच का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। विद्युत मंत्रालय के अधीन एनपीटीआई सेक्टर-33 स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में एमबीए (पावर मैनेजमेंट) के 20वें बैच के विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा आरंभ सशक्त आरंभ ऊर्जावान भविष्य थीम पर इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एनपीटीआई के महानिदेशक एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के सदस्य (ग्रिड ऑपरेशन एवं वितरण) हेमंत जैन ने किया। इस अवसर पर प्रधान निदेशक डॉ. एस सेल्वम, प्रधान निदेशक डॉ. इंदु महेश्वरी, निदेशक (प्रशासन) सुरेंद्र कुमार, उप निदेशक भावना चौधरी, सहायक निदेशक अशोक खत्री सहित संस्थान के अधिकारी एवं संकाय सदस्य मौजूद रहे। उप निदेशक भावना चौधरी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें एनपीटीआई परिवार का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं दीं। डॉ. इंदु महेश्वरी ने कहा कि एनपीटीआई केवल शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र के लिए उत्कृष्ट मानव संसाधन तैयार करने वाला अग्रणी संस्थान है। वहीं डॉ. एस सेल्वम ने विद्यार्थियों को पावर सेक्टर में उपलब्ध नए अवसरों का लाभ उठाने और प्रबंधन कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। संवाद