सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested in case of contact fraud through matrimonial site

Faridabad News: मेट्रीमोनियल साइट के जरिये संपर्क कर ठगी के मामले में एक गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
One arrested in case of contact fraud through matrimonial site
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़ा आरोपी
Trending Videos

पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मेट्रीमोनियल साइट के जरिये संपर्क कर 8.37 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 28 साल का अहसान अली बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने इस मामले में पहले गिरफ्तार हो चुकी बैंक खाताधारक महिला का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अहसान अली पीओपी का काम करता है। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने उसे पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी के मामले में पुलिस को यह शिकायत तिगांव इलाके की रहने वाली युवती ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि युवती ने मेट्रीमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई हुई है। 7 अक्टूबर 2025 को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आपको एक लड़के गौरव का पिता और यूके में रहने के बारे में बताया। उस व्यक्ति ने युवती को कहा कि तुम्हारी प्रोफाइल मेट्रीमोनियल साइट पर देखी है और अपने बेटे गौरव से शादी करने के लिए युवती के पिता से बात करवाने के लिए कहा।
आरोप है कि 11 अक्टूबर को युवती के पास व्हाट्सएप पर गौरव का कॉल आया और उसने युवती को कहा कि तुम बहुत लक्की हो, तुम्हारे मिलते ही हमें बिजनेस में बहुत फायदा हुआ है। फिर उसी दिन शिकायतकर्ता के पास एक अंजान नंबर से कॉल आया, जिसने कहा कि आपके लिए यूके से गौरव ने गिफ्ट भेजे हैं। इसके लिए ड्यूटी चार्ज के 25100 रुपये देने होंगे। गिफ्ट में एक डायमंड रिंग, 6 हजार पोंड कैश, आईफोन 17 प्रो मैक्स, सेमसंग का फोन, सोने की चूड़ियां व डायमंड का नेकलेस बताया गया। इसी तरह अलग-अलग चार्ज बताकर युवती से 8.37 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए और फिर संपर्क बंद कर दिया। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed