{"_id":"69f78864a8fa7d141f0e0300","slug":"opposition-to-installation-of-mobile-towers-in-sector-7-parks-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69102-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-7 के पार्कों में मोबाइल टावर लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-7 के पार्कों में मोबाइल टावर लगाने का विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-7 के विभिन्न पॉकेट के आरडब्ल्यूए प्रधानों, महासचिव और पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से सेक्टर-7 के पार्कों में मोबाइल टावर लगाने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श हुआ। गहन चर्चा के बाद सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पार्कों में मोबाइल टावर लगाने का विरोध किया जाएगा। उनका कहना है कि इससे हरित क्षेत्रों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है।
पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि इस मुद्दे को लेकर उच्चाधिकारियों और संबंधित मंत्री से मुलाकात कर पार्कों में टावर लगाने के प्रस्ताव को रुकवाने के लिए जोरदार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्क क्षेत्र समाज के लिए जरूरी हैं और इन्हें संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में आरएस मावी, राजेश चावला, तरुण खरबंदा, हेमंत शर्मा, महेश कुमार, राकेश कोचर, गुरुमीत पुरी, पवन चड्ढा, राकेश मल्होत्रा, धर्मवीर देशवाल, चंद्र प्रकाश गुप्ता, रवि शर्मा, दर्शन कुमार, राजेश मलिक, अरविंद गुप्ता, अनूप नंदा और किशन मुंजाल सहित सेक्टर-7 के सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने एकजुट होकर पार्कों और आसपास के वातावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।
Trending Videos