सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Para Athletics: District players won eight medals on the last day

पैरा एथलेटिक्स : जिले के खिलाड़ियों ने आखिरी दिन आठ पदक जीते

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Para Athletics: District players won eight medals on the last day
विज्ञापन
मदन और भूवी ने जीते दो-दो, प्रणव ने हासिल किया एक और पदक
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आखिरी दिन फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने नौ पदक जीते। लंबी कूद, 100, 400 और 1500 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और क्लब थ्रो आदि खेलों में जीत हासिल कर खिलाड़ियों ने जिले का नाम रौशन किया। 17 मार्च से शुरू इस प्रतियोगिता में हरियाणा ने कुल 77 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता के आखिरी दिन शनिवार को पुरुष वर्ग में मदन ने 100 और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग में भूवी अग्रवाल ने लंबी कूद में स्वर्ण और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा अनुभवी खिलाड़ी प्रणव सूरमा ने डिस्कस थ्रो में 10.97 मीटर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। प्रणव ने शुक्रवार को भी क्लब थ्रो में 30.74 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता था। क्लब थ्रो में एक अन्य रजत पदक देवजीत सिंह के नाम रहा। इसके साथ ही शब्बीर अंसारी ने 1500 मीटर की लंबी दौड़ में हुए कांस्य पदक जीता। वहीं, शिवम शर्मा ने लंबी कूद में कांस्य अपने नाम किया। फरीदाबाद सहित हरियाणा के सभी खिलाड़ियों ने कुल 77 पदकों पर कब्जा जमाया है। इनमें 33 स्वर्ण, 27 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल रहे। टीम मैनेजर सुरेंद्र यादव और टीम कोच जतिन भाटी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed