{"_id":"69b9afb413309b84840b7f69","slug":"patients-are-arriving-at-bk-hospital-with-skin-related-problems-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65180-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल में त्वचा संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल में त्वचा संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में हो रहे बदलाव के चलते तेजी से बढ़ रहीं त्वचा संबंधी समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ रहे अंतर का असर अब लोगों की त्वचा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मौसम में हो रहे इस बदलाव के चलते त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 30 से 35 मरीज त्वचा रोग से जुड़ी शिकायतों के साथ उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
अस्पताल में आने वाले मरीजों में खुजली, रैशेज, त्वचा का रूखापन और एलर्जी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। मरीजों का कहना है कि अचानक बदलते मौसम के कारण उनकी त्वचा पर दिक्कतें बढ़ रही हैं, जिससे दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। संजय कॉलोनी की रहने वाली रेखा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी त्वचा पर खुजली और जलन की समस्या बढ़ गई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल आना पड़ा। वहीं एक अन्य मरीज सुनील ने कहा कि दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण उनकी त्वचा रूखी हो गई है और बार-बार एलर्जी हो रही है।
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. डीएस राठी ने बताया कि मौसम में इस तरह का उतार-चढ़ाव त्वचा पर सीधा असर डालता है। उन्होंने बताया कि इस दौरान त्वचा की नमी कम हो जाती है, जिससे एलर्जी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे नियमित रूप से मॉइस्चराइजर का उपयोग करें, पर्याप्त पानी पिएं और त्वचा की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है।
Trending Videos