{"_id":"69f24cd4676dd9ca700f5daa","slug":"project-to-improve-disposal-system-started-in-ward-6-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68772-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वार्ड-6 में डिस्पोजल सिस्टम सुधारने की परियोजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वार्ड-6 में डिस्पोजल सिस्टम सुधारने की परियोजना शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय कॉलोनी और सोहना रोड क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था होगी दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के वार्ड-6 में हर साल बरसात के दौरान होने वाले जलभराव और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने नई परियोजना शुरू की है। इन परियोजनाओं से पर्वतीय कॉलोनी, सोहना रोड और 60 फीट रोड क्षेत्र में डिस्पोजल सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। इस पहल का मकसद स्थानीय लोगों को गंदे पानी और बदहाल ड्रेनेज से राहत दिलाना है।
इन इलाकों में लंबे समय से जल निकासी व्यवस्था कमजोर रही है, जिसके कारण बारिश होते ही सड़कों और गलियों में पानी भर जाता है। कई जगहों पर सीवर ओवरफ्लो होने से बदबू और गंदगी की समस्या भी बनी रहती है। स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा की आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं मच्छरों और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
बेहतर सिस्टम के साथ नियमित निगरानी पर जोर
परियोजना के तहत डिस्पोजल यूनिट की मरम्मत और सुधार के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तरीके से संचालित किया जाएगा। साथ ही पंप और मोटरों की स्थिति को बेहतर किया जाएगा। इसके अलावा बिजली कटौती के दौरान भी सिस्टम बंद न हो, इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम का फोकस इस बार केवल सुधार तक सीमित नहीं है बल्कि नियमित निगरानी और रखरखाव पर भी है। इसके तहत पूरे सिस्टम की देखरेख अगले दो वर्षों तक लगातार की जाएगी, जिससे समस्या दोबारा न उभरे।
आठ महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य
परियोजना के तहत मुख्य कार्यों को आठ महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद भी संबंधित एजेंसी को दो साल तक सिस्टम को सुचारू हालत में बनाए रखना होगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे ड्रेनेज व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत किया जा सकेगा। यह परियोजना ऐसे समय पर शुरू की गई है जब मानसून नजदीक है। यदि काम तय समय पर पूरा होता है, तो अगली बार बरसात में लोगों को पहले जैसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जलभराव की समस्या को लेकर कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
Trending Videos