सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rajni Sharma of Faridabad will now show her strength in Bhiwani

Faridabad News: फरीदाबाद की रजनी शर्मा अब भिवानी में दिखाएंगी दम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rajni Sharma of Faridabad will now show her strength in Bhiwani
रजनी शर्मा, वेटलिफ्टिंग वाली खबर के साथ। स्त्रोत स्वंय
विज्ञापन
- नौ मई से शुरू हो रही प्रतियोगिता में दम दिखाने उतरेंगी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हौसलों के आगे आकाश भी छोटा पड़ता है, इस कहावत को चरितार्थ कर रही हैं फरीदाबाद की रजनी शर्मा। एक साधारण गृहणी की भूमिका से निकलकर वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली रजनी अब 9 मई से भिवानी में शुरू हो रही स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाती नजर आएंगी। इसी वर्ष मार्च में जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। इसके बाद मार्च में ही बेंगलूरू में हुई प्रतियोगिता में भी उन्होंने हिस्सा लिया। हालांकि, वहां वे से पदक से चूक गईं, लेकिन उनके तकनीकी कौशल और जज्बे की विशेषज्ञों ने खूब सराहना की।

लगातार दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुभव के बाद रजनी अब भिवानी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रजनी ने बताया कि वह पिछले काफी समय से इस चैंपियनशिप के लिए कड़ा अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने कहा, मेरा लक्ष्य सिर्फ भागीदारी नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करना है। मैं अपनी मेहनत को पदक में तब्दील करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

फरीदाबाद की रजनी शर्मा ने यह साबित कर दिया है कि उम्र और पारिवारिक जिम्मेदारियां सपनों के आड़े नहीं आती है। 40 की उम्र में जहां लोग शारीरिक सक्रियता कम कर देते हैं, वहां रजनी भारी वजन उठाकर नई इबारत लिख रही हैं। खेल जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि रजनी का यह सफर उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो अपनी प्रतिभा को घर की चारदीवारी तक सीमित मान लेती हैं। बता दें कि रजनी खिलाड़ी के साथ-साथ एक गृहणी भी हैं, जो कि अपने परिवार और खेल दोनों का बराबर ध्यान रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed