{"_id":"69cab35926480b14be00382d","slug":"relief-not-meeting-gas-crisis-people-forced-to-cook-on-induction-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66280-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गैस संकट से नहीं मिल रही राहत, इंडक्शन पर खाना बनाने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गैस संकट से नहीं मिल रही राहत, इंडक्शन पर खाना बनाने को मजबूर लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ रही सामने, खासकर बच्चों में पेट दर्द और अपच की शिकायतें बढ़ने लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में गैस संकट लगातार गहराता जा रहा है और लोगों को अब तक कोई राहत नहीं मिल पाई है। गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें रोज देखने को मिल रही हैं। कई लोगों के घरों में गैस सिलिंडर खत्म हो चुके हैं, जिससे उन्हें मजबूरन इंडक्शन चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।
इंडक्शन पर खाना बनाने को लेकर लोगों की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इंडक्शन पर रोटी ठीक से नहीं सिकती और कई बार कच्ची रह जाती है। ऐसे में परिवार के सदस्यों को अधपका खाना खाना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें सामने आ रही हैं। खासकर बच्चों में पेट दर्द और अपच की शिकायतें बढ़ने लगी हैं।
लोगों का कहना है कि गैस की कमी के कारण उनकी दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। एक ओर उन्हें इंडक्शन खरीदने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर बिजली की खपत भी काफी बढ़ गई है। इससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है और उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
लोगों ने बताया कि पहले सीधे बुकिंग करने पर सिलिंडर मिल रहा था, लेकिन अब केवाईसी की प्रक्रिया होने की वजह से उनका इंतजार और बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके। वहीं गैस एजेंसियों का कहना है कि आपूर्ति में कमी के कारण यह स्थिति बनी हुई है, जिसे जल्द सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडक्शन की कीमतों में आया उछाल
शहर की दुकानों पर इस समय इंडक्शन की बिक्री में इजाफा देखने को मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां एक दुकान में प्रतिदिन औसतन 5 से 6 इंडक्शन स्टोव बिकते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 10 से 12 तक पहुंच गई है। मांग में इस तेजी का सीधा असर कीमतों पर भी पड़ा है, जो इंडक्शन स्टोव कुछ समय पहले तक लगभग 2500 रुपए में मिल रहा था, उसकी कीमत अब बढ़कर करीब तीन हजार रुपए या उससे अधिक तक पहुंच गई है।
बातचीत
गैस न मिलने से रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। इंडक्शन पर रोटी सही से नहीं बनती, जिससे बच्चों को दिक्कत हो रही है।- शुभम
लंबी लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा। ऊपर से मकान मालिक ने बिजली बिल बढ़ा दिया है। इंडक्शन इस्तेमाल करने से खर्चा और बढ़ेगा।- राजेंद्र
इंडक्शन खरीदना मजबूरी बन गया है। गैस की किल्लत से घर में बहुत परेशानी हो रही है। इंडक्शन भी बहुत महंगा हो गया है। - नागेंद्र
अधपका खाना खाने से बच्चों की सेहत खराब हो रही है। प्रशासन को जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए।- ओमप्रकाश
Trending Videos