{"_id":"69f7895aadfb29fd4d05dda9","slug":"residents-are-troubled-by-water-shortage-and-are-getting-water-from-tankers-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69045-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पानी की किल्लत से निवासी परेशान, टैंकरों से मंगवा रहे हैं पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पानी की किल्लत से निवासी परेशान, टैंकरों से मंगवा रहे हैं पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-22, 23 समेत शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-22, 23, संजय कॉलोनी और पर्वतीय कॉलोनी समेत शहर के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इन क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों का पानी न मिलने के कारण उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में कई-कई दिनों में पानी की सप्लाई होती है। निवासी मीरा और रेखा ने बताया कि कई-कई दिनों तक पानी नहीं आता है। जब आता भी है तो वह खारा होता है, जिससे पीने योग्य नहीं रहता है। खासकर गृहणियों को घरेलू कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बर्तन धोने, कपड़े धोने और खाना बनाने जैसे रोजमर्रा के काम भी चुनौती बन गए हैं।
निवासी कोमल ने बताया कि यह समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। पानी की कमी के चलते लोगों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। टैंकरों से पानी मंगवाना महंगा साबित हो रहा है, जिसका सीधा असर परिवारों की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि गर्मी के इस मौसम में पानी जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव बेहद चिंताजनक है और यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।
Trending Videos