{"_id":"6a84ad909717b29a8e058841","slug":"residents-of-sector-21c-upset-over-denial-of-rwa-membership-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77772-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आरडब्ल्यूए की सदस्यता नहीं मिलने पर सेक्टर-21सी के लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आरडब्ल्यूए की सदस्यता नहीं मिलने पर सेक्टर-21सी के लोगों में नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने फार्म स्वीकार नहीं करने और मनमानी करने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-21सी में आरडब्ल्यूए की सदस्यता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासियों ने आरडब्ल्यूए पर सदस्यता फार्म स्वीकार नहीं करने और मनमानी करने का आरोप लगाया है। वहीं, आरडब्ल्यूए का कहना है कि नियमानुसार एक मकान से केवल एक व्यक्ति को ही सदस्यता दी जाएगी।
सोमवार को सेक्टर-21सी के कई निवासी सदस्यता फार्म जमा कराने के लिए सामुदायिक भवन पहुंचे। लोगों का आरोप है कि आरडब्ल्यूए की ओर से उनके फार्म स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। शालिनी ने बताया कि उनकी सास काफी वृद्ध हो गई हैं और अब वह आरडब्ल्यूए की सदस्य नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने सदस्यता अपने नाम स्थानांतरित कराने के लिए आवेदन किया है, लेकिन आरडब्ल्यूए की ओर से आवेदन स्वीकार नहीं किया जा रहा।
वहीं, सुनील मंगला और प्रेम दीवान ने भी आरडब्ल्यूए पर मनमानी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वे अपनी पॉकेट के निवासियों के सदस्यता फार्म जमा कराने सामुदायिक भवन पहुंचे थे, लेकिन वहां ताला लगा मिला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सदस्यता फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 17 अगस्त निर्धारित की गई थी, लेकिन इसकी पर्याप्त जानकारी सेक्टरवासियों को नहीं दी गई।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए प्रधान महेंद्र शर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आरडब्ल्यूए में सदस्यता कभी बंद नहीं हुई। 20 सितंबर को चुनाव होने हैं, इसलिए नियमानुसार 17 अगस्त को सदस्यता लेने की अंतिम तिथि रखी गई थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बड़ी संख्या में फार्म लेकर पहुंच रहे हैं, जबकि नियम के अनुसार एक मकान से केवल एक व्यक्ति को सदस्यता दी जाएगी। अब तक 53 लोगों को सदस्यता दी जा चुकी है।