सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Road construction work completed, will start on two routes after survey

Faridabad News: सड़क का निर्माण कार्य हुआ पूरा, सर्वे के बाद दो रूटों पर शुरू होंगी बसें

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Road construction work completed, will start on two routes after survey
विज्ञापन
करीब दो महीने से बंद थीं बसें, अब यात्रियों को भी मिलेगी बेहतर सुविधा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिगांव और मंझावली के बीच कनेक्टिविटी के लिए तिगांव रिंग रोड का निर्माण करीब दो महीने से चल रहा था। अब निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को सिटी बस की टीम सर्वे करेगी। सर्वे करने के बाद दो महीने से बंद पड़े 909 और 916 रूट को दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि यह दोनों रूट मंगलवार दोपहर के बाद से शुरू हो जाएंगे।
गांव तिगांव स्थित राजकीय महाविद्यालय से लेकर मंझावली मोड़ तक की सड़क की हालत लंबे समय से बेहद खराब थी। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। उस सड़क का निर्माण कार्य करीब दो महीने पहले शुरू किया गया था। लोक निर्माण विभाग की ओर से यह सड़क करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। अब इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। कार्य पूरा होने से तिगांव, मंझावली समेत आसपास के गांवों के लोगों को काफी फायदा मिला रहा है। निर्माण कार्य के दौरान इस सड़क से होकर जाने वाली 909 और 916 रूट की बस को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के बाद शुरू की जाएगी दोनों बसें
सिटी बस के इंचार्ज अंकित का कहना है कि तिगांव से मंझावली की सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस कार्य के पूरा होने के बाद उनकी टीम मंगलवार को सर्वे के लिए जाएगी। सर्वे की रिपोर्ट में सब कुछ ठीक रहा तो इस रूट पर चलने वाली 916 बल्लभगढ़ से चांदपुर और 909 बल्लभगढ़ से मंझावली की बसों को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। पहले यह दोनों बसें सिर्फ तिगांव तक चलाई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed