{"_id":"69c2e194b1cc9f83bd0e0d4a","slug":"role-of-panchayats-in-tb-free-campaign-important-adc-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65782-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी मुक्त अभियान में पंचायतों की भूमिका अहम: एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी मुक्त अभियान में पंचायतों की भूमिका अहम: एडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य में ग्राम पंचायतों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और यह अभियान तभी सफल होगा जब समाज का हर वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज श्रेणी में सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट पंचायतों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में खेड़ा, जुनहेड़ा और भटपुरा ग्राम पंचायतों को गोल्ड ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं शाहपुर खुर्द, लेहंडोला, निरहावली, मंझावली सहित कई पंचायतों को सिल्वर श्रेणी में सम्मानित किया गया। इसके अलावा अहमदपुर, बापू नगर, फज्जुपुर खादर समेत अन्य पंचायतों को ब्रॉन्ज ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर उनके प्रयासों की सराहना की गई।
मरीजों को पोषण सहायता देने पर जोर
एडीसी सतबीर मान ने सरपंचों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी मरीजों की पहचान सुनिश्चित करें और कोई भी मरीज उपचार से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से मरीजों को प्रोटीन किट और पोषण सहायता उपलब्ध कराने पर बल दिया, ताकि उपचार के दौरान उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सके।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त दवाइयों के साथ पोषण समर्थन भी बेहद जरूरी है। पंचायतें नियमित बैठकें आयोजित कर लोगों को टीबी के लक्षणों और उपचार के प्रति जागरूक करें तथा मरीजों को पूरा इलाज लेने के लिए प्रेरित करें।
संस्थाओं को भी किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद, रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट, एनएचपीसी, जीव दया फाउंडेशन, फलाह हैंडीक्राफ्ट सोसाइटी और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन जैसी संस्थाओं को भी टीबी उन्मूलन में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा, डीडीपीओ प्रामिन्द्र, रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सौरोत, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरजिंदर सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।
Trending Videos