सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sagar Bhutani's stormy century led to victory for RJ's team

Faridabad News: सागर भूटानी तूफानी शतकीय पारी से आरजे की टीम विजयी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sagar Bhutani's stormy century led to victory for RJ's team
विज्ञापन
स्टेलर टाइटन के शिवम मिश्रा की शतकीय पारी हुई बेकार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एमडी ग्राउंड पर रविवार को राइजिंग स्टार (आरजे) ने स्टेलर टाइटन को 70 रन से हराया। टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई राइजिंग स्टार (आरजे) की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने आई स्टेलर टाइटन की टीम महज 223 रन ढेर हो गई।

राइजिंग स्टार (आरजे) के सागर भूटानी ने 36 गेंदों में 112 और दीपांशु ने 19 गेंदों में 50 रन बनाए। स्टेलर टाइटन की ओर से दिपांशु और रूपेश झा ने दो-दो विकेट चटकाए। स्टेलर टाइटन के शिवम मिश्रा ने 46 गेंदों में 121 रन बनाए। हालांकि उनकी शतकीय पारी भी टीम को जीत की दहलीज पर नहीं पहुंचा पाई। राइजिंग स्टार के सक्षम ने तीन विकेट लिए। सागर भूटानी को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed