सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sawan-like thunderstorms in Chaitra felt cold

Faridabad News: चैत्र में सावन जैसी फुहारों ने कराया ठंड का अहसास

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sawan-like thunderstorms in Chaitra felt cold
विज्ञापन
लगातार बरसात के चलते तापमान में गिरावट, फिर से निकले कंबल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मार्च में अचानक बदले मौसम ने लोगों को राहत के साथ हैरान भी कर दिया है। आलम यह है कि बीते 10 दिनों में पारा 10 डिग्री तक गिर गया है। तेज गर्मी के बाद अब लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। चैत्र माह में सावन जैसी फुहार पड़ रही है। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई हल्की लेकिन लगातार बरसात के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को पंखे बंद कर कंबल ओढ़कर सोना पड़ा।

पिछले कुछ दिनों से जहां दिन में तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, लोगों के घरों और दफ्तरों में एसी का प्रयोग किया जा रहा था, वहीं अचानक बदले इस मौसम ने ठंडक का अहसास करा दिया। जहां करीब एक सप्ताह पहले न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था, वहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह के समय भी ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी जारी रही। कई लोग बारिश के कारण अपने दैनिक कार्यों में देरी से निकलते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का असर माना जा रहा है। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम में आई इस गिरावट से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि विशेषज्ञों ने लोगों को मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed