{"_id":"69f0aea8676b03e16f07311c","slug":"self-enumeration-till-april-30-door-to-door-verification-will-take-place-in-may-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68696-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्व-गणना 30 अप्रैल तक, मई में घर-घर सत्यापन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्व-गणना 30 अप्रैल तक, मई में घर-घर सत्यापन होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोर्टल पर नागरिक खुद भर सकते हैं 33 सवालों के जवाब,
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा में जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया 30 अप्रैल तक जारी रहेगी। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि नागरिक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने जनगणना संबंधी विवरण खुद ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके बाद 1 से 30 मई तक मकान सूचीकरण और घर-घर सत्यापन का कार्य किया जाएगा।
डीसी ने बताया कि नागरिक मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के जरिये कहीं से भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए पहले मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा, फिर डिजिटल मैप पर अपने घर का स्थान चिन्हित करना होगा। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों, आवास की स्थिति और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। जानकारी जमा करने के बाद एक यूनिक आईडी (एसई आईडी) मिलेगी, जिसका उपयोग सत्यापन के समय किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्व-गणना फॉर्म में करीब 33 सवाल शामिल हैं। इनमें परिवार के सदस्यों का विवरण, मकान का प्रकार, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी। इसके अलावा मोबाइल, इंटरनेट, टीवी, कंप्यूटर और वाहन जैसी सुविधाओं का भी विवरण लिया जाएगा। डीसी ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते सही और पूरी जानकारी दर्ज करें, ताकि भविष्य की योजनाओं और सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X