फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shivam Nagar of the district won gold in the National Wrestling Championship.

Faridabad News: राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जिले के शिवम नागर ने जीता स्वर्ण

Mon, 13 Jul 2026 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Shivam Nagar of the district won gold in the National Wrestling Championship.
लगातार चार मुकाबले जीतकर खिताब किया अपने नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के युवा पहलवान शिवम नागर ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। रोहतक में आयोजित प्रतियोगिता में शिवम ने लगातार चार मुकाबले जीतकर खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, कोच और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।


गांव नीमका निवासी शिवम नागर पिछले आठ वर्षों से राज्य खेल परिसर में जिला खेल विभाग के कुश्ती कोच जयदीप के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उन्होंने पहले मुकाबले में चंडीगढ़ के पहलवान को 10-0, दूसरे मुकाबले में कर्नाटक के पहलवान को 10-0 से हराया। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के पहलवान को 8-2 से मात देने के बाद फाइनल में दिल्ली के पहलवान को 8-4 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शिवम ने बताया कि खेल की प्रेरणा उन्हें परिवार से मिली। उनके पिता रामनिवास और चाचा कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं। उनका छोटा भाई देव भी कुश्ती से जुड़ा है, जबकि बहनें मोनिका, कोयल और चंचल राष्ट्रीय स्तर की जिम्नास्ट हैं। शिवम प्रतिदिन करीब चार घंटे अभ्यास करते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच जयदीप, चाचा बहादुर नागर और विकल्प नागर को दिया। शिवम इससे पहले खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक तथा हरियाणा ओलंपिक खेलों में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed