{"_id":"6a54e4fc6a791f237d0ff78a","slug":"students-will-have-to-pay-late-fee-if-they-take-admission-from-july-25-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74814-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 25 जुलाई से दाखिला लेने पर छात्रों को देना होगा विलंब शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 25 जुलाई से दाखिला लेने पर छात्रों को देना होगा विलंब शुल्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ मिलेगा दाखिला, एंटी रैगिंग शपथ-पत्र भी अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी दाखिला प्रक्रिया के निर्देशों के अनुसार 24 जुलाई तक दाखिला लेने वालों छात्रों को बिना किसी शुल्क के दाखिला मिल जाएगा। वहीं, 25 से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। छात्र 31 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान कर दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद एक से सात अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन जुर्माने का भुगतान करने के बाद ही दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे.
सर्वोच्च न्यायालय तथा यूजीसी एवं एआईसीटीई के नियमों के अनुसार सभी प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के लिए एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग (शपथ-पत्र) जमा करना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने www.antiragging.in पर एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है। सभी विद्यार्थियों को इस पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रपत्र भरकर एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग ऑनलाइन तैयार करनी होगी तथा उसे ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर अपने लॉगिन के माध्यम से अपलोड करना होगा. वहीं, प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए विद्यार्थी टोल फ्री नंबर 18001802133 या admissions@ highereduhry.ac.in ई-मेल आईडी पर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी दाखिला प्रक्रिया के निर्देशों के अनुसार 24 जुलाई तक दाखिला लेने वालों छात्रों को बिना किसी शुल्क के दाखिला मिल जाएगा। वहीं, 25 से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। छात्र 31 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान कर दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद एक से सात अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन जुर्माने का भुगतान करने के बाद ही दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे.
सर्वोच्च न्यायालय तथा यूजीसी एवं एआईसीटीई के नियमों के अनुसार सभी प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के लिए एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग (शपथ-पत्र) जमा करना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने www.antiragging.in पर एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है। सभी विद्यार्थियों को इस पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रपत्र भरकर एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग ऑनलाइन तैयार करनी होगी तथा उसे ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर अपने लॉगिन के माध्यम से अपलोड करना होगा. वहीं, प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए विद्यार्थी टोल फ्री नंबर 18001802133 या admissions
विज्ञापन