{"_id":"6a54e7122257c332b008c1db","slug":"womans-body-found-in-agra-canal-yet-to-be-identified-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74775-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आगरा नहर में महिला का मिला शव, अभी शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आगरा नहर में महिला का मिला शव, अभी शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। चंदावली पुल के पास आगरा नहर में सोमवार को एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में शव बहता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।
जांच अधिकारी लाल शर्मा ने बताया कि एक राहगीर ने आगरा नहर में महिला का शव बहता हुआ देखा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि उसके पास कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है और महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।