सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Smoke started rising from the cooler warehouse again after four days

Faridabad News: कूलर गोदाम से चार दिन बाद दोबारा उठने लगा धुआं

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Smoke started rising from the cooler warehouse again after four days
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, तीन दिन पहले लगी थी भीषण आग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर में स्थित कूलर बनाने वाली फैक्ट्री के गोदाम में मंगलवार की शाम को दोबारा से धुआं उठने का मामला सामने आया । मजदूरों ने घटना की सूचना मालिक और फायर ब्रिगेड को दी।

21 मार्च की शाम को करीब 5 बजे इसी गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई थी। उस समय गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई थी। आग में जले हुए सामान को हटाने का काम मजदूर कर रहे थे। इसी दौरान अंदर दबे हुए जले सामान में से धुआं उठने लगा। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को दी। उसके बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और जहां से धुआं निकल रहा था। उस पा काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि दोबारा से जो धुआं उठा, वह जले हुए सामान के अंदर बची सुलगन की वजह से था। फायर ब्रिगेड ने तुरंत पहुंचकर उसे बुझा दिया । फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed