{"_id":"69c439c65a211976400c8b9c","slug":"solar-panels-will-be-installed-in-21-government-schools-of-the-district-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65855-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले के 21 राजकीय विद्यालयों में लगेंगे सोलर पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले के 21 राजकीय विद्यालयों में लगेंगे सोलर पैनल
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में अब बिजली की समस्या से राहत मिलने वाली है। विभाग द्वारा 21 सरकारी स्कूलों में जल्द ही सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस योजना के तहत फतेहपुर तगा, बदरोला, सीकरी, सेक्टर-21डी, सेक्टर-28, फतेहपुर चंदीला, फरीदपुर, मिर्जापुर और मोहना सहित कुल 21 विद्यालय शामिल किए गए हैं। जिला शिक्षा कार्यलय के अधिकारियों ने बताया कि इन स्कूलों में सोलर पैनल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से लगाए जाएंगे। इससे स्कूलों को सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल बिजली मिलेगी। साथ ही बिजली कटौती के दौरान भी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूलों को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है। सोलर पैनल लगने से बिजली बिल में भी कमी आएगी, जिससे बची राशि का उपयोग अन्य शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जा सकेगा। विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों में इस योजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। संवाद
वर्जन-- -
यह विभाग की अच्छी पहल है। इससे विद्यालयों में बिजली की बचत होगी। साथ ही बिजली मीटर के बिल में भी कमी आएगी। यह योजना अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है। आने वाले समय में इसका विस्तार किया जाएगा।-- - श्रीकृष्ण शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
Trending Videos
वर्जन
यह विभाग की अच्छी पहल है। इससे विद्यालयों में बिजली की बचत होगी। साथ ही बिजली मीटर के बिल में भी कमी आएगी। यह योजना अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है। आने वाले समय में इसका विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन