सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Son and Daughter-in-Law Arrested for Mother Murder Over Property Dispute

पैसे के लिए मां का कत्ल: सबकुछ छोटे बेटे के नाम करना चाहती थी ओमवती, ललित ने पत्नी संग तोड़ा खून का रिश्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Tue, 14 Apr 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मां ओमवती अपने छोटे बेटे अमित को प्रॉपर्टी और पैसों देना चाहती थी। जिस विवाद के चलते बड़े बेटे ललित ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या की थी। आरोपी घटना के बाद से फरार था और रोहतक में छिपा हुआ था।

Son and Daughter-in-Law Arrested for Mother Murder Over Property Dispute
हत्यारोपी पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित गांव मच्छगर में 16 मार्च को मां की हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने मृतक के बड़े बेटे ललित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। वहीं आरोपी बेटे को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Trending Videos

 

महिला को था जेठ-जेठानी पर शक
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि भीकम कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाना सदर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सास ओमबती उसके जेठ व जेठानी के साथ गांव मच्छगर में रहती थी। उसकी सास की 16 मार्च को मृत्यु हो गई थी। महिला को शक हुआ कि सास ओमवती की हत्या उसकी जेठानी व जेठ ने की है। शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बेटे को प्रॉपर्टी और पैसे देना चाहती थी मां
पूछताछ में सामने आया कि उसकी मां ओमवती अपने छोटे बेटे अमित को प्रॉपर्टी और पैसों देना चाहती थी। जिस विवाद के चलते बड़े बेटे ललित ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या की थी। आरोपी घटना के बाद से फरार था और रोहतक में छिपा हुआ था। 3 दिन पहले ही गांव मच्छगर में आया था, जिसको गुप्त सूचना से आईएमटी चौक के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed